देवाशीष लुम्बा
कक्षा 10 अ के देवाशीष लुम्बा के नेतृत्व वाली टीम जिसमें पीएम श्री केवी नंबर 1, अमृतसर के टीम सदस्य— प्रज्ञान नंदराजोग, रिद्धिमा डढवाल, गरिमा धीमान एवं लवलीन साहू शामिल हैं, का चयन 9 और 10 अक्टूबर 2026 को यशोभूमि में आयोजित होने वाले ‘रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ कॉम्पिटिशन’ के नेशनल फिनाले के लिए हुआ है। टीम ने ऑनलाइन प्रारंभिक चरण को सफलतापूर्वक पार करते हुए, कुल 250 प्रतिभागी टीमों में से चुनी गई 60 टीमों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया है।